जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी विषय पर आयोजित किया गया वेबीनार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में इतिहास विभाग के द्वारा आज एक वेबीनार करवाया गया। वेबीनार का विषय है- झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी। इस वेबीनार के मुख्य अतिथि वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक थे। जिन्होंने झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में छात्र-छात्राओं को बतलाया। मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रो. रवि शंकर राय ने झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कानू, बिरसा मुंडा ,शेख बिहारी ,पांडे गणपत राय और भी बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानियों का झारखंड के स्वतंत्रता आंदोलन में क्या योगदान रहा, इस पर उन्होंने चर्चा की। स्वागत भाषण वर्कर्स कॉलेज की इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर श्वेता कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नूपुर राय ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  आधी रात हाथियों का हमला, घर तोड़कर मां-बेटी की मौत—गांव में दहशत

Thanks for your Feedback!

You may have missed