सुभाष कॉलोनी मानगो से झपट्टमार बदमाशों ने छीनी महिला से चेन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  मानगो थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित चौराहा से बाइक सवार झपटमार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली. घटना के बाद महिला जबतक शोर मचाती, उसके पहले ही बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गये थे. घटना की जानकारी मिलते ही मानगो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के संबंध में मानगो थाने में जो मामला दर्ज कराया गया है उसके हिसाब से भुक्तभोगी महिला अपने घर की तरफ जा रही थी. महिला सुभाष कॉलोनी रोड नंबर एक डिमना रोड की रहने वाली है. वह टेंपो से उतरने के बाद अपने घर की ओर बढ़ रही थी. इस बीच ही पीछे से बाइक पर सवार होकर दो झपटमार बदमाश आये और गले से सोने के चेन की छिनतई करके फरार हो गये. घटना के संबंध में दुलाल कुमार पॉल के बयान पर मानगो थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

About The Author

See also  झारखंड को उड़ान योजना का बड़ा तोहफा, 6 शहरों में हवाई सेवा विस्तार की तैयारी तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed