राहुल आत्महत्या प्रकरण : 12 पन्ने का सुसाइड नोट बिष्टुपुर पुलिस ने किया जब्त

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डायगनल रोड के पास 7 मंजिली इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की घटना के 7 दिनों के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने 12 पन्ने का सुसाइड नोट आज विधिवत जब्त कर लिया है. सुसाइड नोट को राहुल के चाचा लेकर बिष्टुपुर थाने में पहुंचे हुए थे. इसे राहुल ने 5 मई को ही कुरियर किया था. कुरियर घर तक पहुंचते ही परिवार के लोग दूसरे दिन बिष्टुपुर थाने पर पहुंच गये.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

योजना बनाकर राहुल ने की थी आत्महत्या

जिस तरह से आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया है उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि योजना बनाकर ही घटना को अंजाम दिया गया है. सुसाइड नोट को राहुल ने एक मई और 2 मई को लिखा था. तीन दिनों तक प्रतीक्षा करने के बाद उसने 5 मई को 7 मंजिली इमारत से कूदकर आत्महत्य कर ली थी.

तीन माह पहले हुआ था दहेज प्रताड़ना का मामला

राहुल के खिलाफ शहर के व्यापारी प्रदीप चुड़ीवाला ने दहेज प्रताड़ना और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का एक मामला दर्ज कराया था. इस मामले को जांच में पुलिस ने सही पाया था. सोनारी थाने में दर्ज मामले में राहुल को छोड़कर परिवार के बाकी सदस्यों को जमानत मिल गयी थी. राहुल की भी इस मामले में बेल होने ही वाली थी, लेकिन इस बीच उसने आत्महत्या कर ली.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed