एक साल तक पत्नी की तरह घर में रखा और अब किसी और के साथ हो गया है फरार

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने टाटा स्टील के कर्मचारी गौतम गोराई के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कहा है कि उसे एक साल तक पत्नी की तरह घर में रखा था और अब किसी और लड़की के साथ फरार हो गया है. इस बीच उसका एक बार गर्भपात भी करवाया गया था. अब वह दोबारा गर्भवती हो गयी है. इसके पहले युवती उलीडीह और महिला थाने में भी गयी थी, लेकिन कहीं से भी उसे न्याय नहीं मिला है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डेढ़ साल पहले हुई थी फेसबुक पर दोस्ती

युवती का कहना है कि उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर एक का रहने वाला टाटा स्टील का कर्मचारी गौतम गोराई के साथ उसकी दोस्ती डेढ़ साल पहले फेसबुक के माध्मय से हुई थी. इसके बाद वह अक्तूबर 2021 में उसे घर से भगाकर लेकर गया और एक किराये का मकान में पत्नी की तरह रखा. इस बीच उसने शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण भी किया. जब वह गर्भवती हो गयी, तब गर्भपात भी करवा दिया, लेकिन शादी नहीं की. अब वह दोबारा गर्भवती हो गयी है. अब वह न्याय चाहती है.

See also  स्टील प्लांट में बड़ा बदलाव, कार्बन उत्सर्जन घटाने को नई तकनीक लागू

You may have missed