माननीय सांसद श्री विद्युत बरण माहतो के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया

Advertisements
Advertisements
Advertisements

 बहरागोड़ा (संवाददाता):- बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में जमशेदपुर लोकसभा के माननीय सांसद श्री विद्युत बरण माहतो के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसमें श्रम विभाग, बाल विकास परियोजना, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, आवास, पंचायती राज, पेशन एवं आपूर्ति विभाग का स्टॉल लगाया गया था। जिसमें बाल विकास परियोजना की और से 01 व्हील चेयर एवं 01 अंधे की छड़ी वितरण किया गया एवं 01 छोटा बच्चा का मुजुठी का कार्यक्रम किया गया। आपूर्ति विभाग के और से 06 लोगों को राशन कार्ड वितरण किया गया। कृषि विभाग की और से 05 किसानों को केसीसी वितरण किया गया जिसमें 02 किसानों को 50000-500000, 02 किसानों को 30000-30000 एवं 01 किसान को 35000 रूपया का केसीसी स्वीकृत पत्र वितरण किया गया। पेंशन याजना की और से 15 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। श्रम विभाग की और से 05 मजदूरों को ई-श्रम कार्ड बनाया गया एवं 05 लोगों को कपड़ा वितरण किया गया। पशुपालन विभाग की और से गाय वितरण लाभुक अंशदान के लिए केसीसी 09 किसानों को वितरण किया गया।
साथ ही वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन हेतु कुल 60 आवेदन प्राप्त हुआ, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु 10 आवेदन प्राप्त हुआ, चापकल हेतु 07 आवेदन एवं जलमीनर हेतु 02 आवेदन प्राप्त हुआ। शौचालय हेतु 02 आवेदन प्राप्त हुआ।माननीय सांसद श्री विद्युत बरण माहतो के द्वारा बताया गया कि इस तरह का जनता दरबार सभी प्रखंड में किया जाएगा। महीना देढ़ महीना में सभी प्रखंड में इस तरह का दरबार जगाकर जनता का कार्य किया जाएगा। जनता दरबार होने से ग्रमीणों की समस्या का समाधान होगा। जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी श्री जितराय मुर्मू, पशुपालन पदाधिकारी-सह- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, प्रखंड एवं अंचल के कर्मी, ग्रामीण आदि उपस्थित थें।

Advertisements
Advertisements

You may have missed