शिव शक्ति महा यज्ञ में परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास:- दावथ प्रखंड के डेवढ़ी ग्राम में 21 फ़रवरी से 2 मार्च तक चलने वाले शिव शक्ति महायज्ञ में पूजा, परिक्रमा, प्रवचन एवं लीलाओं का दौर जारी है। शनिवार की सुबह से ही महायज्ञ स्थल पर पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु जय शिव, जय हनुमान, जय श्रीराम, जय माता दी आदि के जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे। वहीं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। यहां सुबह 4 बजे से 12 बजे तथा शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक परिक्रमा के लिए श्रद्धालु महिला, पुरुष तथा बच्चे परिक्रमा में भाग ले रहे हैं। महात्यागी भोला बाबा महाराज ने बताया कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इसलिए समय-समय पर यज्ञ के कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी है।यज्ञ मंडप में 11 आचार्यों द्वारा पूजा अर्चना, हवन आदि का संचालन किया जा रहा है। बनारस से आए प्रवचन कर्ता हरि प्रकाश जी महाराज के संगीतमय प्रवचन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। वृंदावन से पधारे रासलीला कार्यक्रम की प्रस्तुति दोपहर 12 से 2 तक रात्रि 9 से 2 बजे तक दी जा रही है। इसका लुफ्त काफी संख्या में श्रद्धालु उठा रहे हैं।आगंतुक विद्वानों, आचार्यों के लिए रहने,भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed