राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुये कोरोना संक्रमित, जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर हुए आइसोलेट

Advertisements
Advertisements

रांची :- झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं. बताया जा रहा है की कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी. वे सर्दी और खांसी से परेशान थे. जिसके बाद उन्होंने कोविड जांच करवाया और उसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं. यह जानकारी देते हुए उनके प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने कहा कि वे अभी ठीक है और जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये हैं वे अपना कोरोना जांच करवा लें. उन्होंने आम जनता से भी कोविड नियमों के पालन करने की अपील की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज सिंह बने अध्यक्ष

You may have missed