17वी पुण्यतिथि पर गरीब असहाय के बीच कंबल वितरित

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास):-  प्रखंड क्षेत्र के मानी पंचायत के मानी गांव में गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।जिसकी अध्यक्षता पुत्र शैलेश कुमार सिन्हा व संचालन पूर्व उप प्रमुख चंद्रमा साह ने की।शैलेश कुमार ने बताया कि आयोजन हर साल पूर्व लेवर इंस्पेक्टर स्व० सतेन्द्र प्रसाद सिन्हा के याद में आयोजित की जाती है। जिनका 31 दिसंबर को उनके 17 वां पुण्यतिथि पर गांव के लगभग 3 सौ लोगों के बीच भोजन कराते हुए कंबल का वितरण स्व० सतेन्द्र प्रसाद सिन्हा की पत्नी सबिता सिन्हा के कर कमलों द्वारा कराया गया। जिसमें गांव के सभी वृद्ध असहाय गरीब महिला व पुरुष एव दिव्यांग शामिल थे। इस अवसर पर समस्त ग्रामीण लोगों ने सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर दीपप्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वही उनकी पत्नी ने भावुक हो बताया कि उनका सपना था कि हम गरीब असहाय लोगों की सदैव मदद करता रहूं। इस मौके पर परविन्द्र चौधरी , नरेश चौधरी , जयराम चौधरी , सरपंच-अनिल सिंह, बलजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर बड़ा फैसला, पदनाम बदलने पर सहमति, आंदोलन खत्म होने की ओर संकेत

You may have missed