BCL : हो जाइये तैयार 20 जनवरी 2022 से चढेंगा भोजपुरिया क्रिकेट लीग का खुमार….

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- भोजपुरी नव चेतना मंच के बैनर तले स्थानीय गोलमुरी केबल मैदान के तत्वावधान में आगामी 20 जनवरी 2022 से 26 जनवरी 2022 तक भोजपुरिया क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में शहर के अलावे झारखंड – बंगाल – ओडिसा जैसे राज्यों से टीम शिरकत करेगी। इस नाॅकआउट टूर्नामेंट कुल 32 टीमें भाग लेगी। कुल सात दिनों तक चलने वालें इस टूर्नामेंट में विजेता रहने वाली टीम को 70 हजार नगद व ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं टूर्नामेंट में उपविजेता रहने वाली टीम को 40 हजार नगद व ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा मैन आॅफ द सीरीज, बेस्ट बाॅलर आॅफ द टूर्नामेंट, बेस्ट फिलडर आॅफ द टूर्नामेंट, बेस्ट अनुशासित टीम केे अलावा प्रत्येक मैंच में मैन आॅफ द मैंच का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 3101 रू रखा गया है। अग्रिम भुगतान के रूप 1500 रू देना अनिवार्य रखा गया है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 11 जनवरी 2022 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद आने वाली टीम को अमान्य माना जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भोजपुरिया क्रिकेट लीग के कमेंटी मेंबर से आप सीधे-सीधे संपर्क कर सकतें है। जिनका विवरण इस प्रकार है। अप्पू तिवारी – 6200560375, रतनेश सिंह -7717704040, जय प्रकाश सिंह 9693401770, अंकित आनंद भोजपुरिया 7979043747, चाणक्य शाह 9102229904, से संपर्क कर सकतें हैं।

Advertisements
Advertisements

You may have missed