समाज सेविका सह सृष्टि महिला सहयोग समिति बिहार एवं झारखंड राज्य की अध्यक्ष और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन झारखंड की प्रांतीय महासचिव रानी गुप्ता ने वृद्धा आश्रम मनाया अपना जन्मदिन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-समाज सेविका सह सृष्टि महिला सहयोग समिति बिहार एवं झारखंड राज्य की अध्यक्ष और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन झारखंड की प्रांतीय महासचिव रानी गुप्ता के 31 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके चाहने वालों ने अनोखे अंदाज में आज दिनांक 9 दिसंबर 2021 दिन गुरुवार को पूर्वाहन 11:30 बजे से जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित वृद्धा आश्रम मैं विशेष आयोजन के तहत मनाया गया। आश्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा किया जाता है वहां पहुंचकर अभिभावक स्वरूप वृद्ध महिलाओं पुरुषों के बीच जरूरत की सामग्रीयों का वितरण कर इसके उपरांत आश्रम निवासियों और आश्रम के संचालकों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा किया। मौके पर समाजसेवी का रानी गुप्ता , सृष्टि महिला सहयोग समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने कहा आश्रम के वृद्ध पुरुष एवं महिलाएं जिनकी सेवा करने का उनको सौभाग्य मिला है उससे वे काफी प्रभावित हैं आज‌ हमारे लिए खुशी की बात है उन्हें आत्मीय शांति की अनुभूति हो रही है वे हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं उनकी सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इस मौके पर वृद्ध आश्रम के प्रमुख बहन संजू जी एवं भाई शंभू जी के अलावा सृष्टि महिला सहयोग समिति की पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रुप से समाजसेवी किरण साहू, जसवीर कौर, रोशन कुमार झा, गुरमीत सिंह , मीरा झा , अमित उपाध्याय, ललिता देवी , शेखर कुमार सरोज गुप्ता आदि ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisements
Advertisements

You may have missed