छठ पूजा के शुभ अवसर पर बागबेड़ा कुंवर सिंह मैदान में भव्य रुप से छठ पर्व का आयोजन.

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- हिंदुओं के महान पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान में भव्य रुप से छठ पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैदान के युवाओं ने हर वर्ष की भांति मैदान में विधायक संजीव सरदार एवं उप मुखिया सुनील गुप्ता के सहयोग से कृतिम छठ घाट का निर्माण कराया और साज सजावट की। इस घाट पर स्थानीय 20-25 परिवारों की महिलाओं ने पूजा की और प्रथम अघ्य दिया और प्रातः दूसरा अघ्य दिया। मैदान के नवयुवको ने सामाजिक सहयोग से इस वर्ष भी आम लोगों के लिए भोग की व्यवस्था की। छठ व्रत धारियों के घरों में पूरे परिवार के लिए भोग पहुंचाया गया। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को बैठा कर खिलाया गया। भोग के रूप में खिचड़ी, सब्जी, खीर, चटनी की व्यवस्था की गई । इस तरह की व्यवस्था से आज लोगों ने देश, समाज और मोहल्ले के प्रति जिम्मेवारी बढी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर जिला पार्षद किशोर यादव, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ने भोग में शामिल होकर भोग ग्रहण कर नवयुवको का हौसला बढ़ाया और हर कार्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कौशल कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार मिट्ठू, राधारमण सिन्हा, नविंदु तिवारी, श्यामू राव, प्रवीण कुमार, श्रीकांत सिंह, टिंकू कुमार, सुरेश कुमार, हरेंद्र सिंह, रमेश सिंह सहित कई स्थानीय लोग ने भरपूर सहयोग किए। मैदान के लोगों ने भी इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूरा समय दिए।

Advertisements

You may have missed