केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आदित्यपुर इमली चौक स्थित फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई

Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां (संवाददाता ):-आज सरायकेला खरसावां केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आदित्यपुर इमली चौक स्थित फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिले के तमाम दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष, सचिव सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी बातें एवं होने वाली समस्याएं को प्रमुखता से रखा एवं इसके निदान के संबंध में विचार-विमर्श भी किया गया। इसके अलावे बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा करने हेतु उपस्थित पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रूप से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कोरोना गाइडृलाईन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा किया जाएगा, वही सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन में संशोधन करने की भी मांग की जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से अंबुज कुमार, हनी सिंह मुंडा, जगदीश नारायण चौबे, राणा सिंह, अभय झा, नरेश कुमार तनेजा, ज्ञानती देवी, अनामिका सरकार, रामा शंकर पांडे, राजू सिंह, राजीव रंजन सिंह, विजय चौधरी, केएन राव,सुनील सिंह, दीपक सिन्हा, अखिलेश कुमार, मुन्ना दुबे, विनीत प्रसाद सिन्हा, कार्तिक झा, श्रीराम ठाकुर, इंद्रजीत तिवारी, विजय चौधरी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर के अंशु सरकार को मिला ‘भारतीय एकता सम्मान 2025’, योग क्षेत्र में देशभर में बढ़ाया शहर का मान...

You may have missed

WhatsApp us