राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित राम काव्य प्रतियोगिता,जमशेदपुर जिले में सम्पन्न

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- राष्ट्र जागरण हमारा धर्म है, सूक्ति का अनुसरण तथा सहित्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित राम काव्य प्रतियोगिता 2021 का जिला स्तरीय आयोजन क्रमशः 11 और 15 सितबंर को सम्पन्न हुआ।कोरोना संकट की तीसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम ऑफलाइन कराया गया,कार्यक्रम का आयोजन वीणा पाण्डेय भारती जी के संयोजन तथा शोभा किरण की अध्यक्षता में किया गया।जमशेदपुर में साहित्य के क्षेत्र अपना परचम लहराने वाली डॉ कल्याणी कबीर,डॉ अनिता शर्मा एवम अनिता शर्मा निधि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।जिले के 21 प्रतिभागियों द्वारा राम के संबंध में एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर पूरा वातावरण भक्तिमय, राममय कर दिया। कार्यक्रम के पहले सत्र का संचालन शोभा किरण और दूसरे सत्र का संचालन वीणा पाण्डेय भारती द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडली द्वारा दिये प्राप्तांक के आधार पर माधवी मिश्रा प्रथम,डॉ सुनीता बेदी द्वितीय तथा उपासना सिन्हा तृतीय विजेता रही,जो अगले राउंड में जाएंगी।पूरे देश से लगभग 16000 प्रतिभागी राम काव्य में प्रतिभाग कर रहे हैं, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की पीढ़ी को प्रभु श्री राम के संस्कार और हमारी संस्कृति से अवगत कराना भी है।कार्यक्रम में श्रेया चटर्जी, पूनम सिन्हा, सुदीप्ता जेठा राउत,सुधा अग्रवाल, पूजा कुमारी,किरण कुमारी,डॉ मनीला कुमारी मानसी, पद्मा प्रसाद,विंध्यवासिनी तिवारी, उषा झा,आरती श्रीवास्तव विपुला,शकुंतला शर्मा,वीणा कुमारी नंदिनी,रीना गुप्ता,शोभा रानी शर्मा, निवेदिता श्रीवास्तव, सरोज सिंह,स्मृति पाण्डेय चौबे ने हिस्सा लिया।

Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में जियो द्वारा कार्यशाला का आयोजन

You may have missed