सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर किया गया प्रदान

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आदर्श नगर सोनारी निवासी 74 वर्षीय नमिता राहन नामक जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। महिला चलने फिरने में असमर्थ है। बीजेपी झारखंड प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा से इस महिला की बेटी ने व्हील चेयर के लिए संपर्क किया था। इस महिला का इकलौता बेटा 3 महीना पहले कोरोना के कारण चल बसा। इसलिए यह बुजुर्ग दंपत्ति बहुत ही असहाय और मजबूर हो गए। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा आप दोनों अपने को अकेला ना समझें और आपकी सभी तरह की समस्या का निदान हम लोग हर संभव करेंगे। रीता मिश्रा ने वृद्धा पेंशन एवं राशन कार्ड बनाने का आश्वासन भी दिया। सामान पाकर बुजुर्ग दंपति काफी भावुक हो गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप, संरक्षक रीता मिश्रा, सदस्य रीति झा, बीजेपी सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती लोधी, सरिता दास, रिंकू धीवर, नीरज, सारिका, इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

You may have missed