युवक का शव मिला, पत्थर से कूच कर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Advertisements
Advertisements

रांची:- नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का गांव स्थित कोल डंप के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए जाने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि पत्थर से मार मार कर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया‌। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में भी जुटी हुई है। बताया जाता है कि सुबह लोगों ने कोल डंप के पास शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।

See also  झारखंड में मौसम का तांडव, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट… IMD ने जारी की चेतावनी

You may have missed