जुगसलाई में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसी, भुईयांडीह में पलटा ट्रक, कोई हताहत नहीं

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित राम टेकरी रोड में एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्थानीय निवासी विजय शर्मा के घर जा घुसी. इस घटना में विजय का घर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. विजय शर्मा ने बताया कि इलाके में बड़े- बड़े ट्रक घुसाए जाते है जबकि गली संकरी है.सोमवार की सुबह चांद चिरंजीलाल दाल मिल में एक ट्रक सामान लेकर आया था. इसी बीच ट्रक मिल में घुसाने के दौरान घर में जा घुसा. गनीमत रही की घर में उस वक्त कोई नही था वरना एक बड़ा हादसा हो जाता. उन्होंने बताया कि कई बार इसको लेकर शिकायत भी की गई है पर कोई सुनवाई नहीं होती. इधर भुईयांडीह स्थित लकड़ी टाल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस घटना में भी किसी को चोट नहीं आई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed