भोजन का रंग भी कैसे आपके चक्रो को प्रभावित करता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- भोजन का रंग भी आपके जीवन चक्रों को प्रभावित करता है,भोजन का रंग ही नहीं पहनने वाले कपड़े भी आपके स्वास्थ्य व शरीर के संतुलन को प्रभावित कर सकता है, हमारे सिर पर क्राउन चक्र होता है, जो बैगनी रंग से नियंत्रित होता है,यह चक्र हमारे आध्यात्मिक पक्ष को विकसित करने में मदद करता है, चक्रों के अनुसार समान रंग का भोजन करना चाहिए,इस चक्र के लिए जामुन व बैगन का अधिक सेवन करना चाहिए, यदि ताजा जामुन खाने का मौसम है तो अवश्य उपयोग करें, यदि आप चाहते हैं कि आपका क्राउन चक्र अधिक सक्रिय हो तो इसका अधिक सेवन करें, खाने के अलावा हम वायलेट रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं,नेक चक्र हमारे गले के जोड़ पर होता है। इसे चलाने वाला रंग हल्का नीला होता है। यह चक्र आपके संचार को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके जरिए आप अपने थॉयराइड को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। इस चक्र का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए ब्लूबेरी का अधिक सेवन करें या हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें। हल्के नीले रंग के पत्थर उदाहरण के लिए फिरोजा भी पहन सकते हैं।

Advertisements
Advertisements

You may have missed