Advertisements
Advertisements

गिरिडीह:- धनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद की 25 वर्षीय विवाहिता संगीता देवी का शव उसके घर पर ही फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक के पति सुरेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला के ससुराल के दूसरे सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। संगीता देवी दो बच्चों की मां थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दहेज के लिए हत्या का आरोप

महिला की मौत की सूचना पर उसके मायके बिरनी के सारंडा पिपराडीह गांव से दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष गोरहंद स्थित उसके ससुराल पहुंचे। ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। पुलिस के समक्ष शिकायत की है कि संगीता के पति सुरेंद्र यादव जेसीबी खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। आर्थिक हालत ठीक नहीं रहने के कारण मायके वाले यह मांग पूरी करने में असमर्थ थे। इस बात से पति एवं उसके घर के लोग नाराज थे। इसके लिए संगीता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आखिरकार उसके पति सुरेंद्र यादव, सास, देवर और गोतनी आदि ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित स्वजनों की लिखित शिकायत एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पति सुरेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह अभी कहना मुश्किल है। देर रात गोरहंद से पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संगीता देवी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को उतारकर पूछताछ शुरू की।

Advertisements

You may have missed