आर्चरी यूथ वर्ल्ड अंडर-21 में दोहरा स्वर्ण जीतकर शहर वापसी पर “गोल्डन गर्ल कोमोलिका बारी” कोच पूर्णिमा महतो का गर्मजोशी से स्वागत ,  बिरसानगर निवासी शहर की बेटी ने तीरंदाजी में रचा इतिहास ,  अंडर 18 के बाद अंडर 21 वर्ग में गोल्ड जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं कोमोलिका

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- पोलैंड में आयोजित तीरंदाजी के यूथ वर्ल्ड अंडर 21 में विश्व ख़िताब हासिल करने वाली जमशेदपुर की गोल्डन गर्ल कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का शहर आगमन पर ज़ोरदार अभिनंदन हुआ। बिरसानगर की रहने वाली आर्चर कोमोलिका ने इतिहास रच दिया है। अंडर 18 और अंडर 21 वर्ग श्रेणी में विश्व ख़िताब जीतने वाली वे दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले टाटा आर्चरी अकैडमी की ही पूर्व कैडेट दीपिका कुमारी ने प्राप्त की थी। पोलैंड की राजधानी वारशॉ में आयोजित इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के रिकर्व एकल वर्ग के फ़ाइनल में कोमोलिका बारी ने स्पेन की एलिया कैनल्स को मात दिया था। टूर्नामेंट में दोहरा गोल्ड कब्जाने और इतिहास रचकर जमशेदपुर लौटने पर बुधवार की शाम कोमोलिका बारी का गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जिला तीरंदाजी संघ व राज्य तीरंदाजी संघ के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उनका एवं अन्य प्रतिभागी आर्चरों का स्वागत हुआ। अभिनंदन कार्यक्रम की अगुवानी कर रहे झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम आर्चरी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर गोल्डन गर्ल कोमोलिका बारी और पूर्णिमा महतो का अभिनंदन किया इसके बाद अन्य लोगों में भी उनका स्वागत किया। दिनेश कुमार ने बताया कि द्रोणाचार्य अवार्डी धर्मेंद्र तिवारी टीएमच में गंभीर अवस्था में बीमार व इलाजरत हैं। उनके सम्मान को दृष्टिगत रखते हुए आज भव्य स्वागत समारोह आयोजित नहीं की गई, जल्द ही समारोहपूर्वक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह, बीएस राव, डी. ससवारी, अनिल कुमार, विकास उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, सुमित राव, गौरव राव, अशोक सामंत सहित अन्य मौजूद थें।

Advertisements

You may have missed