बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता की माता स्वर्गीय तिलेसरा देवी के श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता की माता स्वर्गीय तिलेसरा देवी के श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बागबेड़ा कॉलोनी, रोड नंबर 1 स्थित अनुग्रह नारायण संस्थान सभागृह में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होने के पश्चात उपस्थित पंडितों एवं दरिद्र नारायण को भी प्रसाद ग्रहण करवाया गया।
हजारों लोगों की उपस्थिति में मुख्य रूप से श्रद्धांजलि सभा में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह एवं उनके अनुज विनायक सिंह, कन्हैया सिंह, पोटका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायिका मेनका सरदार, दुखनी माई सरदार, उपेंद्र सिंह सरदार, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, राणा डे, सुनीता साह, सेवानिवृत्त एसडीओ जगदीश प्रसाद, सेवानिवृत्त डीएसपी अमीष हुसैन, जमशेदपुर प्रखंड के मुखियागण, उप मुखियागण, पंचायत समिति सदस्यगण, वार्ड सदस्य सदस्यगण, सांसद गीता कोड़ा की प्रतिनिधि अनामिका सरकार, रूईदास चक्की, चरणजीत सिंह, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह यादव, राजद नेत्री शारदा देवी, पूर्व वार्ड पार्षद विनीता अविनाश, क्षत्रिय समाज की अध्यक्षा कविता परमार, पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रविंद्र झा उर्फ नटू झा, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष उषा यादव, कांग्रेस प्रदेश नेत्री पुनीता चौधरी, कांग्रेस कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, निजाम खान, अजीत सिन्हा, नरेश लाल, विष्णु, अधिवक्ता संजय प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष बॉबी सिंह, भाजपा घाघीडीह महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता लाल, वरीय जिला भाजपा महिला नेत्री सीता सिंह, वरीय भाजपा नेता सुबोध श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, सुबोध झा, ऋतु सिंह, मुकेश सिंह, विजय सिंह,, कांग्रेस वरीय नेता अमरजीत सिंह, राकेश साहू, सीताराम चौधरी, ज्योति मिश्रा, प्रिंस सिंह, अशोक सिंह,शिबू, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर समरेश सिंह, सामाजिक संस्था से बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, सुंदर गुप्ता ,शशि आचार्य,चंदन जयसवाल, कंचन सिंह, मुनमुन चक्रवर्ती, पत्रकार अशोक राय, मनोज रजक, सुनील अग्रवाल, बृजेश सिंह, आनंद मिश्रा, प्रमोद झा, मनोज सिंह, रितेश घोषाल, कामनी शर्मा, पशुपति मिश्रा रामकंडे मिश्रा, शशि सहित समाजसेवी शंकर रेड्डी, राजेश साह शिक्षकगण, अधिवक्तागण, समाजसेवी एवं हर राजनीतिक दल के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए और भगवान से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने इस दुख की घड़ी में श्री गुप्ता के परिजनों को हरसंभव अपना सहयोग देने का आश्वासन भी दिए।
विदित हो कि उप मुखिया सुनील गुप्ता की 70 वर्षीय मां तिलेसरा देबी का निधन विगत 27 जुलाई मंगलवार को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई थी। इस दौरान पिछले 5 महीनों से उप मुखिया सुनील गुप्ता एवं उनके भाई अनिल गुप्ता मुंबई में रहकर अपनी मां की सेवा लगातार कर रहे थे। उनका अंतिम दाह संस्कार आदित्यपुर स्थित पार्वती घाट में संपन्न हुआ था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

You may have missed