स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शौर्य यात्रा के उपलक्ष्य में भारत माता की महाआरती

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम इकाई एवं राष्ट्रभक्त शहर वासियों के द्वारा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शौर्य यात्रा का आयोजन किया जाता है। परंतु विगत वर्ष में कोविड 19 की वजह से कार्यक्रम सांकेतिक किया गया था। इस वर्ष शौर्य यात्रा की उपलक्ष्य में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान आमबगान साकची में भारत माता की महाआरती का आयोजन कोविड के नियमों का विधिवत पालन करते हुवे करने का आज संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के निमित आज प्रीतम पार्क पटेलनगर स्थित सामुदायिक भवन में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य राष्ट्र-भक्त उपस्थित हुवे।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश पदाधिकारी राजीव रंजन ने की।कार्यक्रम का संयोजक समाज सेवी श्री विनोद सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को बनाया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कमल शुक्ला ने की। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।गांधी मैदान एवं खुदीराम बोष की सजावट-बिनोद राय , राजीव कुमार हंसराज सिंह,सतनाम सिंह, अभय सिंह,अमित कुमार आमबगान की विभिन्न ब्यवस्थायें-विजय तिवारी,नरेंद्र सिंह, शिव प्रकाश, नीलकमल शेखर सुशील कुमार सिंह दिनेश सिंह रविन्द्र सिंह ,कार्यक्रम का धन्यबाद ज्ञापन विजय तिवारी ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed