रथयात्रा में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले समेत अन्य समाजसेवी

Advertisements

जमशेदपुर :- विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में निकलने वाली रथयात्रा की तरह ही शहर के कई हिस्सों में रथयात्रा निकलती है। आज इसी अत्यंत पावन अवसर बाराद्वारी, गांधी आश्रम में भी ओडिशा के जगन्नाथपुरी के समान नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ जी रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए। आज के इस कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी और पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत अन्य समाजसेवी भी शामिल हुए और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आयोजन समिति ने बहुत ही बेहतरीन तरीक़े से कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में ही पूजा अर्चना की। कई गणमान्य लोगों ने एवं श्रद्धालुओं ने इस रथयात्रा में शामिल होकर श्री जगन्नाथ जी के दर्शन किये ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने राज्य एवं राष्ट्र के खुशहाली के लिये प्रार्थना की और कहा कि भगवान जगन्नाथ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करें एवं सभी की मनोकामना पूर्ण करे।

इस दौरान श्रद्धालुओं में रथ यात्रा को देखने और उसे छूकर आशीर्वाद लेने की होड़ मची रही.

About The Author

See also  दुर्गा पूजा पर 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री, दोपहर 3 से रात 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

You may have missed