जुगसलाई रेलवे फाटक के पास पिता और बेटी ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, अपराधियों के दबाव से डरकर की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

Advertisements

जमशेदपुर : – जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित रेलवे फाटक के पास पिता और बेटी की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक यह प्रीतपाल सिंह और उनकी बेटी का शव है, जो बिष्टुपुर का बताया जा रहा है। रेलवे फाटक के पास से गुजरने वाले लोगों ने देखा कि कुछ दूरी पर एक पिता और बेटी के खून से सने कटे हुए शव पड़े हुए है, जो ट्रेन के गुजरने से कट गया है,  तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गयी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे पुलिस ने शव की छानबीन की जिसके बाद एक सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका केस संख्या 222/2020 लंबित है, लेकिन उस केस को वापस लेने के लिए आरोपी परमजीत सिंह सैनी और जसबीर सिंह दबाव बना रहे है। उसके पिता के साथ भी मारपीट आरोपियों ने किया था। कभी नेता और कभी किसी के दबाव के कारण उसको केस वापस लेने की मांग की थी। उसने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि परमजीत सिंह की गिरफ्तारी दिसंबर 2020 में ही होना था, लेकिन वारंट के बावजूद उसने पैसे और पैरवी के दम पर केस को ठंडे बस्ते में डलवा दिया।

सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि 25 जून 2021 को 9.30 बजे राजेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ हरजीत सिंह और उसकी पत्नी हरजीत कौर और मामी संतोष और भी लोग उनको मारने के लिए आये और जबरदस्ती घर में घुसकर केस को वापस लेने का दबाव बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पिता और बेटी काफी देर से जुगसलाई फाटक के पास घुम रहे थे और पेट्रोल पंप के पास ही टहल रहे थे। ट्रेन को देखकर वे लोग सामने आ गये और फिर रेलवे लाइन पर दोनों सो गये, जिससे वे दोनों की जान चली गयी। घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

About The Author

You may have missed