अनुमंडलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू,विधायक अरूण सिंह ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (संवाददाता ):- स्थल चयन के बाद ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की बात मीडिया में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आनन – फानन में प्लांट का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू कर दिया । खबर पढ़कर काराकाट विधायक अरूण सिंह भी विभाग को फटकार लगाने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे । तब तक कार्य शुरू हो चुका था । विधायक ने कार्य का निरीक्षण करते हुए अस्पताल प्रबंधक अशोक कुमार और संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत दी । विधायक ने बताया कि जब मैने समाचार पत्र में पढ़ा कि स्थल चयन के बाद भी अनुमंडलीय अस्पताल में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है तो फौरन अस्पताल पहुंचा ताकि कार्य क्यों शुरू नहीं हुआ इसकी जानकारी ले। लेकिन यहां आने के बाद देखा कि प्लांट के लिए स्थल की खुदाई शुरू की गई है। स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि कार्य शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी । लेकिन लगातार बारिश होते रहने से विलंब हो गया । गौरतलब हो कि अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग द्वारा मई माह में हीं दी गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed