मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बनाये गए अवैध कमरों का किया जा रहा अब भी इस्तेमाल , संचालक समेत अन्य की हो चुकी है गिरफ्तारी , बच्चों को भी किया जा चुका है शिफ्ट …

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- टेल्को स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की, वार्डन गीता देवी और उसके बेटे आदित्य के खिलाफ संस्था के बच्चों के साथ यौन शोषण करने का मामला उजागर होने के बाद से संस्था से जुड़े कई राज प्रशासन के सामने उजागर हो रहे है। साथ ही गिरफ्तारी के बाद अभी और भी कई राज से पर्दा उठने की सम्भावनाये जताई जा रही है। ज्ञात हो कि सभी आरोपियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।इधर प्रशासन ने संस्था के सभी बच्चों को पटमदा के गोबरघुसी में शिफ्ट कर दिया है। लेकिन इधर ट्रस्ट द्वारा समशेर अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में अवैध रूप से बनाए गए कमरे को किसी अन्य द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने की भी सूचना है।हालांकि इस घटना के बाद से प्रशासन ने इसे सील कर दिया था। लेकिन फिलहाल यह कमरा किसके द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है यह जांच का विषय है। इस मामले को लेकर उपायुक्त से शिकायत भी की गई है। बता दे कि बीते दिनों ट्रस्ट से दो नाबालिग फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों को बिरसानगर जोन नंबर दो से बरामद किया था। दोनो ने पुलिस को बताया था कि ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर उसके साथ यौन शोषण करते थे , पहनने को कपड़े नही देते थे। वार्डन गीता देवी से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई भी नहीं होती थी जिस कारण वे दोनो भाग गई। इस मामले में हरपाल सिंह, गीता देवी, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा तिर्की और आदित्य सिंह पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी टोनी थापर के अलावा सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले की जाँच में उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रशासन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। और त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।

Advertisements
Advertisements

You may have missed