रामगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता , एक अपराधी 9mm पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ :- रामगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को गिरफ्तार और उसके पास से हथियार बरामद किया है। रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय में 24 मई को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ रामगढ़ किशोर कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई को प्रातः 7:00 बजे गुप्त सूचना मिला। जिसके बाद रामगढ़ थाना के अवर निरीक्षक सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में रामगढ़ थाना पुलिस टीम शहर के बिजुलिया स्थित शिबू कॉलोनी कैंटोंमेंट न्यू क्वार्टर में छापामारी किया। पुलिस ने छापामारी कर 25 वर्षीय आकाश राम को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक लोडेड 9mm सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल की बरामसी हुई। साथ ही अलग से मैगजीन में जिंदा कारतूस भी मिला है। यहां से आकाश राम का मित्र बंटी कुमार भागने में सफल रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आकाश राम के द्वारा बताया गया है कि इनके पास से बरामद पिस्टल का प्रयोग वर्ष 2020 में लालपुर थाना रांची में प्रतिवैदित हत्या के घटना में किया गया है। इस घटना के संदर्भ में रामगढ़ थाना कांड संख्या 147/2021 दिनांक 23-05-2021 धारा-25(1-बी)ए/26 (11) 35 शस्त्र अधिनियम अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार भी मौजूद थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ramgarh ने बताया कि आपराधिक के गिरफ्तारी के लिए बनाए गए छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार साहू, पुलिस अवर निरीक्षक सिद्धांत एवं श्यामनंदन सिंह,हवलदार रामेश्वर सिंह, आरक्षी राजकुमार पासवान, अमीर उल्लाह खान,शिवशंकर राम एवं राजीव कुमार शामिल थे।

Advertisements
Advertisements

You may have missed