जिला खनन पदाधिकारी एवं चौका थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से कोहिनूर स्टील प्लांट का निरीक्षण किया, विधिवत अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं करने पर हुई कार्रवाई

Advertisements
Advertisements

सरायकेला:- जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार एवं चौका थाना प्रभारी श्री प्रकाश कुमार ने भुइयांडीह स्थित कोहिनूर स्टील प्लांट का निरीक्षण किया। इस सम्बन्ध में जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण क्रम में कोहिनूर स्टील प्लांट के प्रतिनिधि से विधिवत अनुज्ञप्ति कि मांग करने पर विधिवत खनिज विक्रेता अनुज्ञप्ति झारखंड मिनिरल प्रीवेंशन आफ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज रूल 2017 के तहत प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि प्लांट के अंदर भंडारित खनिज के चालान की मांग करने पर प्रतिनिधी के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि प्लांट प्रतिनिधी के द्वारा अवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराने से यह स्पष्ट होता है कि प्लांट के प्रतिनिधी/संचालक द्वारा झारखंड मिनिरल प्रीवेंशन आफ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज रूल 2017, MMDR एक्ट 1957 का उलंघन किया गया है। जिसके तहत प्लांट मलिक/संचालक के खिलाफ चौका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने 1.95 लाख के सामान पर किया हाथ साफ… जांच में जुटी पुलिस

You may have missed