भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया को पत्र लिखकर कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज पुर्व की भांति ही पंचायतों में दिलाने की मांग की

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया /सरायकेला (अभय कुमार मिश्रा ):-भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया को पत्र लिखकर कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज पुर्व की भांति ही पंचायतों में दिलाने की मांग की । पूर्व में पंचायतों में कैंप लगाकर जिन लोगों को वैक्सीन का 1st डोज लगा था उनलोगों का 42 दिन हो जाने के बाबजूद अभी लग रहे कैंप में 2nd डोज नही दिया जा रहा है। उन्हें स्वस्थ केंद्र गम्हरिया में आकर 2nd डोज लेने के लिए बोला जा रहा है। पूरे गम्हरिया प्रखंड के सभी पंचायतों का यही हाल है। इस कारण स्वास्थ केंद्र में भीड़ भाड़ अधिक होने के कारण सामाजिक दूरी का अनुपालन भी नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक वाले बूढ़े बुजुर्ग लोगों को साधन नही रहने और लॉक डाउन के कारण स्वस्थ केंद्र आने में परेशानी हो रही है।इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जिला के सिविल सर्जन से आवेदन किया कि कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज पंचायतों में दिलाई जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed