बाइक सवार चार बदमाशों ने सिदगोड़ा बाजार में दिन-दहाड़े गोली मारकर कर टेंपो चालक की हत्या कर दी

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिदगोड़ा बाजार में शुक्रवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने टेंपो चालक बबलु शर्मा की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद टेंपो चालक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह घटना दिन के 1.30 बजे बबलु अपने साथी अमिताभ और अभिषेक के साथ सिदगोड़ा बाजार में बैठा हुआ था। इस बीच बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए और गोली चलाना शुरू कर दिया। पहली गोली अमिताभ को मारी थी, लेकिन वह बच गया। इस बीच सभी लोग वहां से भागने लगे। भागने के क्रम में ही एक गोली बबलु को छाती के नीचे गोली लग गई। घटना के बाद बबलु को उसके दोस्तों ने ही एमजीएम अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया था। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद अभिषेक ने कहा कि बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए थे। इसमें से दो हेलमेट पहने हुए था, जिसे वह देख नहीं सका। बिना हेलमेट का राजकुमार उर्फ बुधु सैनी और उसका बड़ा भाई नंटू सैनी को पहचान लिया। उसने बताया कि दोनों भाइयों ने पांच गोली मारी है, लेकिन सिर्फ एक गोली ही बबलु को लगी थी। जिसके बाद भागने तक का मौका नहीं मिला अभिषेक ने बताया कि सबकुछ इतनी जल्दबाजी में हुआ कि किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया। अचानक गोलियां चलने लगी और तीनों दोस्त वहां से भागने लगे थे।

दोनों बदमाशों के बारे में अभिषेक का कहना है कि हत्या, डकैती और रंगदारी मांगने के मामले में दोनों कई बार जेल जा चुके हैं। दोनों भाई नशेड़ी गैंग चलाता है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

मृतक बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। घटना के बाद परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दे दी गई है। परिवार के लोग सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन के मुताबिक अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि मामला लेन-देन को लेकर ही है। इसी के कारण घटना घटी है। बबलु और उसके साथी एक होटल के बाहर बैठे हुए थे। पहले दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद गोली मारी गई है। आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।

Advertisements

You may have missed