भोलेनाथ की पहुंची बाराती, ग्रामीणों ने यज्ञ भगवान की विदाई

Advertisements

करगहर/रोहतास (संवाददाता ):-सिरसिया गांव में आयोजित श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ का 44 वां अधिवेशन का समापन शनिवार को किया गया । सिरसियां यज्ञ समिति द्वारा बलथरी यज्ञ समिति को माला समर्पित का निर्णय लेने के बाद भोलेनाथ की बराती यहां पहुंची । सैकड़ों की संख्या में हाथी घोड़ा ऊंट के साथ पहुंचे भोलेनाथ के गणों और बारातियों का स्वागत किया गया । यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे बारातियों को महिलाएं मंगल गीत गाकर फूल की वर्षा कर रही थी ।बाराती बलथरी से पैदल प्रस्थान कर सेमरियां छलका ,पटवडीह, डिभियां होते हुए सिरसियां यज्ञ मंडप में पहुंचे थे । बारातियों के साथ साथ विभिन्न रूपों में शंकर नंदी पर सवार होकर अपने गणों के मनमोहक रूप में यहां पहुंचे थे । यज्ञ समिति के सदस्य एक दूसरे पर रंग गुलाल अबीर लगा रहे थे । खुशियां मनाई जा रही थी । सिरसियां यज्ञ समिति द्वारा यज्ञ भगवान की डोली सजाई गई थी । जिसमें माला रखकर विदाई दी गई । वहीं दूसरी ओर कुड़िआरी यज्ञ समिति द्वारा घोरडीहां यज्ञ समिति को माला अर्पित का निर्णय लेने के बाद शनिवार को यज्ञ भगवान की विदाई के लिए बारात कुडिआरी पहुंची । बारातियों का नेतृत्व मुखिया जग नारायण पासवान ने किया । उन्होंने बताया कि बारात में भगवान शंकर के सभी गुणों के रूप में आकर्षक झांकी निकाली गई जो यज्ञ मंडप तक पहुंची । परिक्रमा के बाद फूलों से सजाई गई डोली में यज्ञ भगवान का माला घोरडीहां के लिए विदाई किया गया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed