संगठन बना कर हर समस्या का निदान हो सकता हैं-रिंकी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा) :- प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग में बौद्ध पोषण सहयोग समिति समुह प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला पार्षद रिंकी देवी ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के दौरान जिला पार्षद रिंकी देवी ने मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन बना कर किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। एक व्यक्ति के बजाय एक संगठन बना कर कोई कार्य किया जाए तो काफी मजबूती प्रदान होती है। सभी लोग ईमानदारी से संगठन में काम करें तो जल्द ही सफलता का असर दिखाई देता है। बिना कोई सहायता के भी क्षेत्र में कई संगठन बना कर कार्य किया जा रहा है। जिसमें काफी तरक्की देखने को मिल रहा है। आज महिलाओं द्वारा घर की दहलीज पार कर कई बड़े कार्य किया जा रहा है। वहीं समिति के संयोजक डा मुन्ना सिंह ने बताया कि बौद्ध पोषण सहयोग समिति एक स्वंय सहायता समूह है, जिसे जीविका एनजीओ समुह जैसा है। अभी तक जिले में 70 से अधिक समुह का गठन किया जा चुका है। समुह के माध्यम से लोगों को बचत, व्यवसाय, खेती समेत कई अन्य कार्यों में लाभकारी होगा। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, रामनिवास सिंह, सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, फुलझारो देवी, उर्मीला देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
See also  मैराथन दौड़ में बिहार के रोहतास जिले की बेटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम

Thanks for your Feedback!

You may have missed