कोयला ब्लॉक के विरोध में पुलिस से भिड़े ग्रामीण, 500 अज्ञात लोगों पर FIR

Advertisements

दुमका : प्रस्तावित कोयला ब्लॉक परियोजना के विरोध में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना शिकारीपाड़ा प्रखंड के बादलपाड़ा-कल्याणपुर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में 19 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिनमें से 12 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दरअसल, हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) को कल्याणपुर-बादलपाड़ा कोयला ब्लॉक आवंटित किया गया है। कंपनी के अधिकारी सर्वे और ग्रामसभा की बैठक के सिलसिले में रविवार को इलाके में पहुंचे थे। कंपनी के जनरल मैनेजर सागर सिंह मीणा ने आरोप लगाया कि इस दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें जलाशय में धकेल दिया, जहां वह बेहोश हो गए। रविवार रात पुलिस को अधिकारी को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद बचाव के लिए पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों से टकराव हो गया। सोमवार सुबह सागर सिंह मीणा एक सुनसान जगह पर मिले और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

शिकारीपाड़ा प्रखंड के अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर की शिकायत पर सोमवार को करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

About The Author

You may have missed