पुराने खरकाई पुल से नदी में कूदी युवती, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला
Advertisements

आदित्यपुर : शनिवार दोपहर खरकई पुल के पास एक युवती ने छोटे पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में गिरता देख स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया और नदी के पिलर पर पहुंचाया। हालांकि, बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने और पानी का बहाव तेज होने से उसे सुरक्षित बाहर निकालने में परेशानी हो रही है।
Advertisements

Advertisements

सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई। फिलहाल उसकी पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती नाबालिग बताई जा रही है।


