कोल्हान विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, बैकलॉग वाले विद्यार्थी भी भर सकेंगे सेमेस्टर-8 का फॉर्म

Advertisements

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने FYUGP सत्र 2022-2026 के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सेमेस्टर-1 से 4 के बीच किसी भी सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण, प्रमोटेड या परीक्षा परिणाम लंबित रहने वाले विद्यार्थी भी सेमेस्टर-8 की परीक्षा का फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हालांकि, विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे विद्यार्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम और उपाधि (डिग्री) तब तक जारी नहीं की जाएगी, जब तक वे संबंधित बैकलॉग परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो जाते। यह सूचना कुलपति के आदेशानुसार परीक्षा नियंत्रक, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की ओर से जारी की गई है।

 

About The Author

See also  ब्रेक बाइंडिंग से एर्नाकुलम एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, टला हादसा

You may have missed