चांडिल और सतनाला डैम में 20 दिन बाद बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगी नावें

Advertisements

जमशेदपुर : चांडिल और सतनाला डैम में नौका विहार करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड़ ने दोनों डैम की नौका विहार संचालन समितियों को 20 दिनों के भीतर सभी नावों का रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस कराने के साथ चालकों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर नौका विहार का संचालन बंद करा दिया जाएगा। वर्तमान में चांडिल डैम में 15 और सतनाला डैम में दो नावें चल रही हैं। सभी 17 नावों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इस दौरान नावों की फिटनेस और निर्धारित क्षमता की भी जांच होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परिवहन विभाग ने नावों में लाइफ जैकेट, रस्सी, टॉर्च सहित अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण रखना अनिवार्य किया है। बिना लाइफ जैकेट किसी भी पर्यटक को नाव पर बैठाने की अनुमति नहीं होगी। डीटीओ ने चेतावनी दी है कि 20 दिनों की समय सीमा समाप्त होने के बाद परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम जांच अभियान चलाएगी। बिना आवश्यक कागजात नाव चलाते पकड़े जाने पर नाव जब्त करने के साथ संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों डैम की संचालन समितियों ने विभागीय निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया है।

About The Author

You may have missed