सरयू राय की यजमानी में 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुरू

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में शुक्रवार सुबह आठ बजे से 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुरू हुई। पूजा में सरयू राय अपने परिवार के साथ मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। गौरीकांत जी की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को पांच स्थानीय विद्वान पंडित विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, घनश्याम मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा और नवीन पांडेय संपन्न करा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चार आवरणों में होने वाली इस पूजा के पहले आवरण में 39 से अधिक देवी-देवताओं की आराधना होगी। दूसरे आवरण में नवग्रह और प्रमुख देवताओं, तीसरे में भगवान श्रीराम के परिवार, हनुमान और राजा दशरथ तथा चौथे आवरण में भगवान श्रीसीताराम की पूजा की जाएगी। इसके बाद पूजा के माहात्म्य का वर्णन किया जाएगा।

About The Author

See also  26 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में लगेंगे रक्तदान शिविर

You may have missed