युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह में एक युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में राजेश कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्ती के ही शुभम तिवारी ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन छीन ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राजेश कुमार के अनुसार, घटना के बाद वह अपने परिजनों के साथ शुभम के पास चेन वापस मांगने गए, लेकिन उसने चेन लौटाने से इनकार कर दिया। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

About The Author

See also  छठ घाटों पर मोबाइल चोरों और पॉकेटमारों का आतंक, कई श्रद्धालुओं के फोन और पर्स गायब

You may have missed