सड़क हादसे में घायल 14 वर्षीय किशोर की मौत, चार दिन तक अस्पताल में चला इलाज

Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय किशोर विक्की कुमार की मंगलवार शाम टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले चार दिनों से अस्पताल के सीसीयू में भर्ती था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना 9 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे की है। उलीडीह की खड़िया बस्ती निवासी बिट्टू कुमार अपने चचेरे भाई विक्की कुमार के साथ बाइक से चाय पीने निकला था। इसी दौरान एमजीएम अस्पताल के पास सुमन होटल से आगे एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। बिट्टू के पैर में चोट आई थी और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विक्की को टीएमएच रेफर किया गया था।

चार दिनों तक इलाज के बाद मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे विक्की ने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से खड़िया बस्ती में शोक का माहौल है।

About The Author

You may have missed