छठ पूजा को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी में स्वच्छता अभियान शुरू, प्रमुख घाटों की होगी सफाई

Advertisements

जमशेदपुर : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी में मंगलवार से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लेकर साफ-सफाई में सहयोग दिया। छठ पूजा से पहले क्षेत्र के प्रमुख पूजा स्थलों और घाटों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बागबेड़ा कॉलोनी के उप मुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि अभियान के तहत चित्रगुप्त पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, शहीद मैदान, नेहरू मैदान, कुंवर सिंह मैदान और वायरलेस मैदान की सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा त्रिपाठी जी छठ घाट सहित पंचायत क्षेत्र के सभी प्रमुख पूजा स्थलों और छठ घाटों की भी साफ-सफाई की जाएगी।

About The Author

See also  ट्रक में पीछे से भिड़ी ऑल्टो कार, 64 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल; एमजीएम रेफर

You may have missed