निशा भगत मौत मामले की होगी CBI जांच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

Advertisements

रांची : आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्देश दिया। निशा भगत की मौत के बाद उनके परिजनों ने साजिश का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इस मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निशा भगत की मौत 6 नवंबर को रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य सरकार और जमीन कारोबार से जुड़े कुछ लोगों पर कथित प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उनके पिता ने अजय तिर्की और ज्योत्स्ना केरकेट्टा समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

इससे पहले मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया था। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को भी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची एसएसपी से सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी थी। अब सीबीआई जांच के आदेश के बाद मामले से जुड़े आरोपों और निशा भगत की मौत की परिस्थितियों की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी।

About The Author

You may have missed