भाइयों की खरीदी जमीन में बहन का हिस्सा नहीं, मां की संपत्ति में मिलेगा बराबर अधिकार

Advertisements

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने संपत्ति बंटवारे से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि दो भाइयों द्वारा संयुक्त रूप से खरीदी गई जमीन में उनकी बहन का हिस्सा नहीं होगा। हालांकि, मां की स्वयं अर्जित संपत्ति में बेटे और बेटी सभी का बराबर अधिकार रहेगा। अदालत ने यह भी कहा कि किसी महिला का संपत्ति पर कानूनी अधिकार केवल मौखिक सहमति से समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए वैध निबंधित दस्तावेज होना आवश्यक है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने बोकारो के गंगाधर राजवार की ओर से दायर प्रथम अपील पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के फैसले में आंशिक संशोधन किया। अदालत ने भाइयों की ओर से संयुक्त रूप से खरीदी गई जमीन में दोनों भाइयों को आधा-आधा हिस्सा देने का आदेश दिया, जबकि उनकी मां भीखनी देवी की संपत्ति में तीनों भाई-बहन का एक-एक तिहाई हिस्सा बरकरार रखा। मामला बोकारो के भोजूडीह गांव की जमीन के बंटवारे से जुड़ा है। गंगाधर राजवार ने वर्ष 2020 में अपने भाई राम प्रसाद राजवार के खिलाफ सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर दोनों संपत्तियों में आधा हिस्सा मांगा था। निचली अदालत ने दोनों भाइयों और बहन गीता देवी को एक-एक तिहाई हिस्सेदार माना था, जिसे गंगाधर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

सुनवाई के दौरान भाइयों की ओर से दावा किया गया कि बहन ने मौखिक रूप से मां की संपत्ति में अपना हिस्सा छोड़ दिया था। हालांकि, इसके समर्थन में कोई निबंधित दस्तावेज पेश नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि मां भीखनी देवी की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति पर दोनों बेटों और बेटी गीता देवी का समान अधिकार है। संपत्ति में अपना अधिकार छोड़ना भी हस्तांतरण की श्रेणी में आता है, जिसके लिए कानून के अनुसार वैध निबंधित दस्तावेज जरूरी है। केवल मौखिक सहमति या बयान के आधार पर किसी का कानूनी हिस्सा समाप्त नहीं किया जा सकता।

About The Author

You may have missed