चास-पुरुलिया सड़क पर खुलेगा ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट, दो एकड़ जमीन चिह्नित करने की पहल

Advertisements

बोकारो : चास-पुरुलिया सड़क (एनएच-32) पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें लोगों की मौत को देखते हुए प्रशासन ने ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट खोलने की पहल शुरू की है। इसके लिए मिर्धा स्थित बंगाल सीमा से कुरा तक सड़क किनारे कम से कम दो एकड़ गैरमजरुआ जमीन चिह्नित करने का प्रस्ताव रखा गया है। बुधवार को पिंड्राजोरा पंचायत सचिवालय भवन में आयोजित ग्रामसभा में चास बीडीओ प्रदीप कुमार ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से इस संबंध में सुझाव मांगे। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों में इस सड़क पर दुर्घटनाओं के कारण दर्जनभर से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार से यहां ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट खोलने की मांग की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बीडीओ ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय थाना और प्रशासन से शाम छह बजे से रात दस बजे तक विशेष जांच अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर तीन या उससे अधिक युवकों के सवार मिलने पर उन्हें रोककर जांच की जाए और उनके अभिभावकों को बुलाकर जिम्मेदारी सौंपी जाए। ग्रामसभा में पिंड्राजोरा, कुरा, भंड्रो, काशीझरिया, कुमारहागा, डाबर टुपरा, गोपालपुर, मिर्धा और पौखन्ना पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया, वार्ड सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मौके पर मुखिया कृष्ण पद महतो, पशुपति कुमार, सारथी देवी, सुजीत बाउरी, पुरन महतो, उपमुखिया राज कुमार गोप, पूर्व मुखिया गौराचांद महतो और युधिष्ठिर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed