JTET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 30 केंद्रों पर 17,533 अभ्यर्थी हुए शामिल

Advertisements

सरायकेला/आदित्यपुर : जिले में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई। जिले के कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 17,533 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इनमें प्रथम पाली में 11,086 और द्वितीय पाली में 6,447 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वांगियारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। आदित्यपुर स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। औद्योगिक संस्थानों और भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया गया, ताकि परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासनिक व्यवस्था और कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

See also  आदिवासी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री पर लगेगी रोक, झारखंड कैबिनेट ने दी नए विधेयक को मंजूरी

You may have missed