घने कुहासे से रांची एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित, कोलकाता की फ्लाइट रद्द और चार विमान लेट

Advertisements

रांची : दो दिनों तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया. शहर में घना कुहासा छाने और दृश्यता कम होने के कारण रांची एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं. इस दौरान इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु से आने वाली चार उड़ानें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं. विमानों के विलंब और फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड में पिछले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हुई थी. खराब मौसम के कारण 28 और 29 अक्टूबर 2026 को राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया था. चक्रवात का प्रभाव कमजोर होने के बाद बारिश थम गई, लेकिन शुक्रवार सुबह घने कुहासे ने हवाई परिचालन को प्रभावित किया. इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट सुबह 8.15 बजे पहुंचने वाली थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया.

विलंबित उड़ानों में इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट सुबह 7.15 बजे के निर्धारित समय के बजाय 10.55 बजे पहुंची. इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट सुबह 7.30 बजे के बजाय 10.54 बजे पहुंची. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट सुबह 9.20 बजे के बजाय 10.58 बजे और बेंगलुरु-रांची फ्लाइट सुबह 9.30 बजे के बजाय 10.54 बजे पहुंची. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, कम दृश्यता के कारण विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ.

About The Author

You may have missed