अर्नब तूफान से धान की फसल जमीन पर गिरी, सब्जियों को नुकसान की आशंका

Advertisements

कुड़ू (लोहरदगा) : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के बाद आए अर्नब चक्रवाती तूफान का असर कुड़ू प्रखंड में देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में तैयार धान की फसल झुककर जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी जमा होने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आलू, टमाटर, फरसबीन, फूलगोभी, बंदगोभी, धनिया पत्ती, कद्दू और विभिन्न प्रकार के साग की फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, अब तक प्रखंड में मकान ध्वस्त होने या पेड़ गिरने से बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मंगलवार दोपहर से मौसम में बदलाव शुरू हुआ और बुधवार को दिनभर बारिश जारी रही। बुधवार देर रात बारिश तेज हो गई, जिसका सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश और तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। वहीं, सरसों, चना और मूंग की फसलों को बारिश से लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र की नदियों और कुओं का जलस्तर भी बढ़ने की सूचना है। हालांकि, खेतों में लंबे समय तक जलजमाव रहने से धान और सब्जियों के सड़ने तथा उत्पादन प्रभावित होने का खतरा है।

कुड़ू के अंचल अधिकारी संतोष उरांव ने बताया कि प्रखंड में कहीं भी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन धान और सब्जियों की फसलों को आंशिक नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को मौसम साफ होने तक पंचायतों में निगरानी रखने और फसल क्षति की रिपोर्ट प्रखंड सह अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। किसानों एतवा उरांव, बुधराम उरांव, राजा बैठा, मुन्ना बैठा और कबीर अंसारी सहित अन्य किसानों ने खेतों में धान की फसल गिरने और सब्जियों के खेतों में पानी जमा होने से बढ़ी परेशानी का सामना किया है।

About The Author

You may have missed