जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों का धरना, आदिवासी महिला के जहर पीने से बढ़ा तनाव

Advertisements

गालूडीह : जमीन विवाद में मारपीट के आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने से नाराज आदिवासी महिला पद्मावती सिंह के थाना परिसर में जहर पीने का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग को लेकर आजाद पार्टी के जिला युवा उपाध्यक्ष विकास हेंब्रम के नेतृत्व में पीड़ित परिवार और ग्रामीण गालूडीह थाना पहुंचे। प्रदर्शनकारी थाना के बाहर धरने पर बैठ गये और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम तक ग्रामीण धरने पर डटे रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मामला पायरागुड़ी गांव के बिरहिगोड़ा टोला में एनएच-33 के किनारे स्थित स्वर्गीय मनोरंजन भूमिज की 5 एकड़ 74 डिसमिल रैयती जमीन से जुड़ा है। इस जमीन को लेकर महतो और भूमिज समुदाय के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पद्मावती सिंह का आरोप है कि जमीन विवाद में उनके परिवार के साथ मारपीट की गयी और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। पुलिस ने शंभू महतो, शिवशंकर महतो और जगदीश महतो समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता और ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिकी में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं नहीं जोड़ी गयी हैं। पीड़ित महिला का एमजीएम में इलाज चल रहा है।

पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच जारी है और कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से कार्रवाई के लिए समय देने की अपील की। हालांकि, विकास हेंब्रम ने कहा कि उचित कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में राधेश्याम सिंह भूमिज, रामसिंह भूमिज, दिलीप सिंह, सत्यनारायण मुर्मू, कालीलीराम सिंह भूमिज, श्रावण सिंह मुंडा, चेतन सिंह भूमिज, सुसेन सिंह और जगन्नाथ सिंह भूमिज समेत पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे।

About The Author

You may have missed