दीपावली से पहले पेंट की कीमतों में 20 से 30% तक उछाल, बढ़ा बजट

Advertisements

जमशेदपुर : दीपावली और धनतेरस से पहले शहर के बाजारों में घरों की रंगाई-पुताई के लिए खरीदारी बढ़ गई है, लेकिन पेंट और रंगों की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। कच्चे माल और ढुलाई का खर्च बढ़ने के कारण डिस्टेंपर, प्लास्टिक पेंट, वेदर कोट और चूने की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। साकची बाजार के पेंट कारोबारी प्रकाश अग्रवाल के अनुसार, केमिकल और पेट्रोलियम आधारित कच्चे माल की लागत बढ़ने से कंपनियों ने कीमतों में संशोधन किया है। मांग बरकरार है, लेकिन ग्राहक प्रीमियम पेंट की जगह किफायती विकल्प चुन रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बाजार में लोकल पेंट 150 से 700 रुपये लीटर बिक रहा है। ब्रांडेड पेंट की कीमत अंदर के इस्तेमाल के लिए 150 से 720 रुपये लीटर और बाहर के लिए 200 से 640 रुपये लीटर बताई गई है। 40 किलो पुट्टी की कीमत 680 रुपये है। वहीं, अंदर के इस्तेमाल के लिए प्राइमर 130 से 350 रुपये लीटर और बाहर के लिए 1800 से 2650 रुपये लीटर तक मिल रहा है। चूने और पीओपी की 25 से 50 किलो की बोरी पर 40 से 70 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

रंगाई-पुताई के लिए मजदूरी भी बढ़ गई है। पहले पेंट करने वाले मजदूर 500 रुपये लेते थे, जबकि अब उनका मेहनताना बढ़कर 700 रुपये हो गया है। उनके साथ काम करने वाले हेल्पर 600 रुपये प्रतिदिन ले रहे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ ही मजदूरों की उपलब्धता भी मुश्किल होती जा रही है।

About The Author

You may have missed