पुराने भाजपाइयों का कुशल क्षेम जानने पहुंचे रघुवर दास, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पिछले कई महीनों से बिहार की चुनावी हलचल एवं पर्व त्योहार के समापन के पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पुराने भाजपाइयों से लगातार मिल रहे हैं। मुलाकात के इसी क्रम में रविवार को पूर्व सीएम रघुवर दास ने पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वेल्लोर से शल्य चिकित्सा के पश्चात घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे वरिष्ठ भाजपाई बिरसानगर मंडल के महामंत्री तजेंद्र सिंह ‘जॉनी’ के घर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान उन्होंने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के संग आराम करने की सलाह दी। वहीं, उन्होंने पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे बिरसानगर क्षेत्र के पुराने भाजपाई जोन नंबर 11 निवासी टाटू मुस्तफी एवं जोन नंबर 9 के निवासी संध्या रानी देब के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने काफी देर तक कार्यकर्ता व उनके परिवार के सदस्यों से बात की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्रित पार्टी है। पार्टी के सिद्धांत, नीति व कार्यकर्ताओं की निष्ठा, त्याग, लगन व सेवा भावना से पार्टी राजनीति के शिखर पर पहुंची है। कहा कि भाजपा परिवार कार्यकर्ता के हर सुख-दुःख में उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इस दौरान दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, श्रीराम प्रसाद, हलदर नारायण साह, गोगु घोष समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : भारतीय न्याय प्रणाली के सुधार पर बल और त्वरित न्याय की आवश्यकता पर चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed