जरूरतमंद पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह 12 दिसंबर को, निशुल्क पंजीकरण शुरू

Advertisements

जमशेदपुर : भालूबासा स्थित श्री श्री विजय बजरंग मंदिर (जंबू अखाड़ा) समिति की ओर से 12 दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच जरूरतमंद जोड़े हिंदू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंधेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में शामिल होने के लिए वर-वधू पक्ष का निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक परिवार 20 नवंबर तक जंबू अखाड़ा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। समिति के संरक्षक बंटी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, ताकि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की शादी करने में कठिनाई झेल रहे परिवारों को सहयोग मिल सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति और स्वास्थ्य जांच से संबंधित प्रमाण जमा करना अनिवार्य है। इसमें सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल और एचआइवी जांच रिपोर्ट शामिल हैं। समिति के अनुसार, पंजीकरण से लेकर विवाह संपन्न होने तक वर या वधू पक्ष से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। विवाह से पहले मेहंदी की पारंपरिक रस्म होगी, जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ सभी वरों की संयुक्त बारात निकाली जाएगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पांचों जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

जंबू अखाड़ा समिति इससे पहले वर्ष 2022 और 2025 में भी पांच-पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह करा चुकी है। इस बार भी समिति जरूरतमंद परिवारों को आयोजन से जोड़ने में जुटी है। बैठक में संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणबीर मंडल, सचिव मधुसूदन गोस्वामी, अध्यक्ष बृज किशोर, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रोहित सिंह, प्रहलाद लोहरा, रितिका श्रीवास्तव, आरती मुखी, विवेक सिंह, अभिजीत घोष, रवि विश्वनाथ, वीरेंद्र चौबे, सुमित सिंह, अविनाश राय, अशोक दास, राहुल बेसरा, दिनेश राव, गौतम रॉय और अभिजीत मित्रा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed