घर से भागे नाबालिग लड़की और बालिग प्रेमी को सुरक्षा जवानों ने पकड़ा

Advertisements

जमशेदपुर : बिहार के जमुई से घर छोड़कर भागी एक नाबालिग लड़की और उसके बालिग प्रेमी को टाटानगर में सुरक्षा जवानों ने पकड़ लिया। दोनों की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि दोनों अपने घर से भागकर आए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पूछताछ में घर से भागने की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा जवानों ने नाबालिग किशोरी को रिमांड होम भेज दिया। वहीं, उसके बालिग प्रेमी को रेल थाने में रखा गया है।

मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों को टाटानगर बुलाया गया है, ताकि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा सके।

About The Author

See also  25 बार रक्तदान करने वाले अजय तिवारी सम्मानित, 100 बार रक्तदान का रखा लक्ष्य

You may have missed